पेट्रोल 64 पैसे महंगा, डीजल 1.35 रुपये सस्ता
नई दिल्ली| डीजल जहां सोमवार आधी रात से 1.35 रुपये सस्ता हो जाएगा, वहीं पेट्रोल 64 पैसे महंगा हो जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जारी एक बयान से मिली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, डीजल मूल्य प्रति लीटर 1.35 रुपये घटा दिया गया है, जबकि पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर 64 पैसे बढ़ा दिया गया है।

नया मूल्य सोमवार आधी रात से प्रभावी होगा।
कंपनी के बयान के मुताबिक, दोनों ही कटौतियों में दिल्ली के कर भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications