बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद, फिर भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस ने आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल की कीमतों में जहां 23 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मुंबई में कीमतें आसमान पर
नई कीमतों के लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 72.83 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। यहां पेट्रोल की कीमत 88.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.32 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यहां पेट्रोल में 23 पैसे और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में मनसे और शिवसेना ने आज कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन किया है।

कांग्रेस का भारत बंद
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके बाद कांग्रेस ने देशभर में बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद में देशभर के तमाम राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। ओडिशा, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित तमाम प्रदेश में विपक्ष बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज सड़क पर है।

यही हैं अच्छे दिन
तमाम विपक्षी दल मोदी सरकार पर अच्छे दिन के नारे को लेकर तंज कस रहे हैं और पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचना कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि नवंबर में होने वाले कई राज्यो में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दाम में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल लोगों को किसी भी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही है।
इसे भी पढ़ें- LIVE: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद, ओडिशा में रोकी ट्रेन
{document1}












Click it and Unblock the Notifications