पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में केंद्र सरकार के राहत देने के बाद भी लगातार हर रोज इसकी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है । दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.03 रुपए हो गए हैं और डीजल की कीमत 73.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल के दाम में 31 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 87.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं और डीजल के दाम 77.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल के दाम में 31 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर कनॉट प्लेस में चाकू से हमला, मौत












Click it and Unblock the Notifications