1 दिन की राहत के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम फिर नए रिकॉर्ड पर, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दाम में एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, आज को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 20 पैसे बढ़ गई है। आज दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 79.51 रु. और डीजल का दाम प्रति लीटर 71.55 रु. हो गया है।
पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
इसके अलावा मुंबई जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य मेट्रो सिटीज के मुकाबले सबसे अधिक थीं, वहां प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 86.91 रु और प्रति लीटर डीजल का दाम 75.96 रु हो गया है। आपको बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम
पेट्रोल और डीजल के लागातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं, डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है, इसके चलते ही तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है, मार्केट की जानकारी रखने वालों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट फिलहाल तो नहीं होने वाली है।

सरकार का जवाब
सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें कटौती की जाएगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Beer Price Hike: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, भारत में महंगी होगी 'Beer'! दो वजहों ने बढ़ाई लागत और खर्च -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications