नहीं रुक रही महंगे पेट्रोल-डीजल की मार, दिल्ली में आज फिर बढ़े दाम, जानिए भाव

नई दिल्ली। तेल के दाम बढ़ने के कारण देश में हाहाकार मचा है। इसके बावजूद भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी के आसार अभी नहीं दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर शनिवार को तेल के दाम बढ़े हैं जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81.63 रु प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल का दाम भी 24 पैसे बढ़कर 73.54 रु प्रति लीटर हो गया है। तेल के दाम लगातार बढ़ने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, चौगाम में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी

Petrol diesel price increased again here is the price in your city

वहीं, मुंबई में भी तेल के दामों में वृद्धि देखने को मिली है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 89.01 रु प्रति लीटर तक पहुंच गया है। डीजल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोतरी की गई है और ये मुंबई में 78.07 रु प्रति लीटर तक पहुंच गया है। जबकि शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.30 रुपए प्रति लीटर थी।

मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 88.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.82 रुपए प्रति लीटर थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण मोदी सरकार पर विपक्ष ने निशाना साधा है और इसी के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद भी बुलाया गया था। इसके बाद भी तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी रोकने में सरकार नाकाम रही है।

ये भी पढ़ें: गोवा में बीमार सीएम मनोहर पर्रिकर का विकल्‍प तलाशने में जुटी बीजेपी! अमित शाह ने जायजा लेने के लिए भेजा टीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+