जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, चौगाम में सुरक्षाबलों ने ढेर किए पांच आतंकी
कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कुलगाम के चौगाम में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक पांच आतंकी ढेर कर दिए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर अभी जारी है और दो आतंकियों के फंसे होने की जानकारी है। एनकाउंटर की वजह से बारामूला और काजीगुंड के बीच ट्रेन सर्विस को रोक दिया गया है। इंटेलीजेंस के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया था।

श्रीनगर से 71 किलोमीटर दूर एनकाउंटर
जिस जगह पर एनकाउंटर हो रहा है वह जगह राजधानी श्रीनगर से 72 किलोमीटर दूर है। इससे पहले गुरुवार को नॉर्थ कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी एसपी पाणी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक कुल पांच आतंकी ढेर हो गए हैं और एनकाउंटर जारी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से ट्वीट करके बताया गया है कि यह एनकाउंटर पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा से संबधित थे। ये आतंकी दो बैंक कर्मियों की हत्या के अलावा कई और आतंकी साजिशों और कई पुलिस कर्मियों की हत्या में भी शामिल थे। इसके अलावा बैंक लूट और हथियारों की लूट में भी ये शामिल रहे थे। सभी आतंकी कुलगाम के ही रहने वाले थे।
A huge success for Police and security https://t.co/uuE58IFiES was a combo of HM and LeT terrorists.Most of them were involved in a series of terror acts including killing of 2 bank employees and many policemen.Also involved in bank robberies and weapon looting.
— J&K Police (@JmuKmrPolice) September 15, 2018












Click it and Unblock the Notifications