चेन्नई: शशिकला के भतीजे दिनाकरन की कार पर पेट्रोल बम से हमला, दो घायल
चेन्नई। एआईएडीएमके के बागी नेता टीटी दिनाकरन की कार पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला हुआ है। इस हमले में दिनाकरन के ड्राइवर और उनके फोटोग्राफर के घायल होने की खबर है। यह हमला किसने किया फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पया है। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस वक्त दिनाकरन कार में मौजूद नहीं थे। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बेस्ट गवर्नेंस रिपोर्ट 2018: केरल टॉप पर, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार की स्थिति सबसे खराब
पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स कार पर पेट्रोल बम फेंक कर फरार हो गया। इस हमले में दिनाकरन की एसयूवी कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। दिनाकरन ने पिछले साल दिसंबर में सत्ताधारी एआईएडीएमके से नाता तोड़ दिया था और चेन्नई की आरके नगर सीट से चुनाव लड़ा था। स्वर्गीय मुख्यमंत्री जयललिता की इस सीट से उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी।
फिलहाल, रविवार को हुए इस हमले बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सही वक्त आने पर बीजेपी गठबंधन की घोषणा करेगी: अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications