देश में लगातार 14वें दिन स्थिर रहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, जुलाई 31। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने कई राज्यों में शतक लगा दिया है। राजधानी दिल्ली में, जहां पेट्रोल की कीमत कहीं ना कहीं सबसे कम रहती थी, वहां भी अब पेट्रोल 102 रुपए प्रति लीटर के बहुत करीब पहुंच गया है। हालांकि पिछले दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो कि जनता के लिए थोड़ी बहुत राहत की बात है। वैसे तो देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें उस स्तर पर पहुंच गई हैं कि आम आदमी के लिए भले ही अब 10 दिन तक कीमतों में कोई बदलाव ना हो, उसे कीमतें ज्यादा ही लगेंगी।

Recommended Video

    देश में लगातार 14वें दिन स्थिर रहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए अपने शहर का रेट
    Fuel price

    18 जुलाई के बाद से देश में स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    31 जुलाई को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। आपको बता दें कि 18 जुलाई के बाद से देश में तेल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि कीमतें कम भी नहीं हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि मुंबई में 29 अप्रैल को पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा था। मुंबई में सबसे पहले पेट्रोल 100 रुपए के पार हुआ था।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    - कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर है।

    - चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर है।- बेंगलुरु में पेट्रोल 105.25 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 95.26 रुपए प्रति लीटर है।

    - भोपाल में डीजल की कीमत 98.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल 110.20 रुपए प्रति लीटर है।

    - चंडीगढ़ में डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर है और पेट्रोल 97.93 रुपए प्रति लीटर है।

    - लखनऊ में पेट्रोल 98.02 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.26 रुपए प्रति लीटर है।

    - पटना में पेट्रोल 105.24 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 95.57 रुपए प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+