शीना हत्याकांड: पीटर को दिल्ली लेकर आयी CBI, हो सकता है लाई-डिटेक्टर टेस्ट
नई दिल्ली| रिश्तों के मकड़जाल में उलझा शीना मर्डर केस में सीबीआई की पूरी कोशिश है कि वो इस हत्या के हत्यारों को जल्द से जल्द बेनकाब करे और इसी कारण अब वो पीटर मुखर्जी को लेकर दिल्ली आयी है, हो सकता है कि पीटर का यहां लाइ-डिटेक्टर टेस्ट होगा।
सीबीआई के मुताबिक पीटर को शीना के मर्डर के बारे में पता और यह बात उसने पुलिस से छुपायी। मालूम हो कि पीटर को इसी कारण सीबीआई ने हिरासत में लिया है।
लाई-डिटेक्टर टेस्ट के लिए पीटर को दिल्ली लेकर आयी CBI
गौरतलब है कि यह शीना मर्डर केस में चौथी गिरफ्तारी है इससे पहले पीटर की पत्नी इंद्राणी को शीना के हत्या के जुर्म में अरेस्ट किया था वो इस समय जेल में हैं। उन पर अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना(24) की हत्या करने का आरोप है। इंद्राणी का ड्राइवर श्याम राय भी जेल में है।













Click it and Unblock the Notifications