भारत के 70 लाख डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों का निजी डाटा ऑनलाइन लीक

भारत के 70 लाख डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों का निजी डाटा ऑनलाइन लीक

नई दिल्ली। भारत के करीब 70 लाख डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड धारकों का पर्सनल डाटा लीक हो गया है। 70 लाख भारतीयों के कार्ड की ये जानकारी डार्क वेब पर लीक हुई है। इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर रजाहरिया ने ये डाटा लीक होने का दावा किया है। रजाहरिया ने कहा है कि जो जानकारी लीक हुई है वो करीब 2 जीबी है। इसमें कार्डधारकों के नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, कंपनी से जुड़ी जानकारी, आमदनी, लेनदेन जैसी जानकारियां शामिल हैं।

Personal Data of 70 lakh Indian Credit and Debit Card holders Leaked Through Dark Web

लीक हुए डाटा में करीब 5 लाख ग्राहकों का पैन नंबर भी शामिल है। रजाहरिया ने कहा कि ये भी हो सकता है किसी ने इस डाटा को डार्क वेब पर बेच दिया और बाद में यह सार्वजनिक हो गया हो। उन्होंने बताया है कि फाइनेंशियल डाटा इंटरनेट पर सबसे महंगा डाटा है।

बताया गया है कि डार्क वेब पर लीक हुआ डाटा साल 2010 से 2019 के बीच का है। जो डाटा लीक हुआ है उसमें यह जानकारी तक शामिल है कि अकाउंट किस तरह का है और इस पर मोबाइल अलर्ट चालू हैं या नहीं। डाटा लीक की जानकारी सामने आने के बाद विशेषज्ञ इस बात का अंदेशा जता रहे हैं कि हैकर्स इस डाटा का इस्तेमाल कर कार्ड होल्डर्स को अपना निशाना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- चीन से तनातनी के बीच भारत-जापान के वायुसेना प्रमुखों की बैठक, सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+