चीन से तनातनी के बीच भारत-जापान के वायुसेना प्रमुखों की बैठक, सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

चीन से तनातनी के बीच भारत-जापान के वायुसेना प्रमुखों की बैठक, सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली। जापान के एयरफोर्स चीफ ऑफ स्टाफ जनरल इजत्सू शुंजी और भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के बीच गुरुवार को अहम बैठक हुई है। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुख भारत और जापान के बीच सैन्य संबंधों को ज्यादा बेहतर बनाने और साझा ड्रिल को लेकर इस द्विपक्षीय सम्मेलन में शामिल हुए। शुंजी का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत से भी मिलने का कार्यक्रम है। जापान एयरफोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल इजत्सू शुंजी बुधवार को भारत पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह एयरफोर्स के हेडक्वार्टर में उनको गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

चीन से तनातनी के बीच भारत-जापान के वायुसेना प्रमुखों की बैठक, सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

Recommended Video

    India China Tension: चीन से तनातनी के बीच India-Japan के Air Force प्रमुखों की बैठक | वनइंडिया हिंदी

    जापान की वायुसेना के प्रमुख का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब चीन और भारत के बीच काफी समय से बॉर्डर पर तनाव है। भारत के साथ-साथ जापान से भी चीन के रिश्तों में तनाव है। चीन का अपने करीब-करीब सभी पड़ोसियों के साथ सीमाओं को लेकर तनाव है।

    जापान और भारत के बीच सैन्य संबंधों की मजबूती को लेकर ही ये द्विपक्षीय सम्मेलन हो रहा है। भारत और जापान के बीच सितम्बर में 'अधिग्रहण और क्रॉस-सर्विसिंग समझौते' पर भी हस्ताक्षर हुए थे। इससे कूटनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच नजदीकियां बढ़ींं​​।​ ​दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से दोनों देशों ​की सेनाओं को पारस्परिक आधार पर आपूर्ति और सेवाओं का​​ आदान-प्रदान करने की अनुमति मिलती है। इनमें वे अभ्यास भी शामिल हैं, जिनमें जापान​​ और भारत ​​दुनियाभर में​ होने वाले ​संयुक्त रा​​ष्ट्र और मानवीय सहायता ​के ​कार्यों में ​भाग लेते हैं​​।​​ दोनों देश सैन्य संबंधों पर लगातार काम कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- पश्चिमी देश और अमेरिका भारत से हमारे रिश्तों को कमजोर करने की कर रहे कोशिश, चीन के खिलाफ भारत को बना रहे मोहरा: रूस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+