रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े शख्स की हत्या, मदद की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

पटना। बिहार के सीवान जिले में इंसानियत को शर्मासार करने वाली एक घटना सामने आई है। रविवार को सीवान के रेलवे स्टेशन पर बेखौफ अपऱाधियों ने एक युवक की सरेआम गोलीमार कर हत्याकर दी। गोली लगने के बाद स्टेशन पर युवक तड़फता रहा, लोग खड़े-खड़े उसका वीडियो बनाते रहे। युवक की पत्नी की ने वहां लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई उसी मदद के लिए आगे नहीं आया।

Person shot dead at Siwan railway station in bihar

रविवार की दोपहर सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी फैजल अपनी पत्नी के साथ बाघ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। उसे सिवान से कोलकाता जाना था। इस बीच करीब 2:30 बजे दो युवक आए उनमें से एक ने फैजल के गले में गोली मार दी और भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्म नंबर एक पर से आराम से फरार हो गया। जिससे मौके पर ही फैसल की मौत हो गई।

इस दौरान उसकी पत्नी चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद सीवान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां यात्री ने दम तोड़ दिया। इस मामले घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।मृतक के शव को सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि, स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा ना लगे होने के कारण घटना का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका है। दिनदहाड़े स्टेशन परिसर में हुई हत्या की इस घटना से लोगों में खौफ का माहौल है। बता दे कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था आरोप लगते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+