भारतीय जुगाड़ में माहिर, नोटबंदी के पहले चाहिए थी तैयारी: रघुराम राजन

नोटबंदी के लगभग 10 माह बाद चुप्पी तोड़ते पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि बिना तैयारी की हुई नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट देखने को मिली है। एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में राजन ने कहा कि नोटबंदी से जुड़ी चिंताओं को मैंने उनलोगों से साझा किया था जो मायने रखते हैं। आइए जानते है रघुराम राजन के इस इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें..

भारतीय जुगाड़ में माहिर, नोटबंदी के पहले चाहिए थी तैयारी: रघुराम राजन

1. यह पूछे जाने पर आपने आरबीआई गवर्नर की जगह शिकागो यूनिवर्सिटी में पढ़ाने जाने के लिए क्यों चुना? राजन ने कहा कि यह गलत है। शिकागो यूनिवर्सिटी तो मेरी छुट्टी बढ़ाने को तैयार थी लेकिन मुझे सरकार की तरफ से मेरा कांट्रैक्ट बढ़ाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया जिसके बाद मुझे शिकागो वापस जाना पड़ा।

2. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आपको रोकना नहीं चाहती थी? राजन ने कहा कि यह सवाल पूछे जाने के लिए मैं गलत व्यक्ति हूं। सरकार क्या चाहती थी मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

3. राजन से जब यह पूछा गया कि क्या आपको नोटबंदी के फैसले के चलते आपका कांट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया? उन्होंने कहा कि इस तरह किसी कारण का अंदाजा लगाना गलत है। मुझे नहीं पता वो क्या कारण थें?

4. राजन ने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि आर्थिक गतिविधियों में नोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर नोटंबदी के पहले दिन आपकी तैयारी पूरी नहीं है तो जाहिर बात है कि अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

5. राजन ने कहा कि नोटबंदी का बुरा असर निवशकों और छोटी कंपनियों पर भी पड़ा है। कुछ कंपनियां बहुत ही कम मार्जिन पर अपने सामान बेचती हैं। ऐसे में उनके सामनों की बिक्री में जैसे ही गिरावट आई उन्हें अपने बिजनेस को बंद करने पर मजबूर होना पड़ा।

भारतीय जुगाड़ में माहिर
6. राजन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम भारतीय जुगाड़ में काफी माहिर है। अगर आप भारत को जानते हैं तो आपको पता होगा कि यहां कई तरह के जुगाड़ चलते हैं। इन जुगाड़ों के जरिए वे अपने ब्लैक मनी को किसी न किसी तरह बैंक में जमा करा ही देते हैं।

7. नए नोटों पर राजन ने कहा कि नए नोटों का की डिजाइन और उन्हें छापने का काम उनके ही कार्यकाल में ही शुरू हुआ था। 2000, 500 और 1000 के नोट मई 2016 में मंजूर कर लिए गए थे।

8. क्या नोटबंदी आगे भी होनी चाहिए? पूछे जाने पर राजन ने कहा कि अभी तक नोटबंदी के सारे प्रभावों का अध्यन नहीं किया गया है। लेकिन अभी तक जो हालात सामने आए है उसके हिसाब से तो यह स्पष्ट हो जाता है कि क्या उत्तर होगा (नहीं)।

9. बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़े जाने पर राजन ने कहा कि उन्हें सारे बैंक खातों को आधार से जोड़े जाने का आइडिया पसंद आया।

10. चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राजन ने कहा कि किसी की भी हत्या, चाहे वो पत्रकार हो या कोई और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम चर्चाओं के स्पेस को खत्म नहीं करना चाहिए। हालांकि अभी इस हत्या के मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दीबाजी होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+