जंगल में ब्लैक पैंथर और गोल्डन तेंदुए की दिखी जोड़ी, लोग हुए अचंभित, जानें क्यों?
ब्लैक पैंथर और गोल्डन तेंदुए की दिखी जोड़ी, लोग हुए अचंभित,जानें क्यों?
बेंगलुरु। कुछ दिनों पहले एक ब्लैक पैंथर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कर्नाटक के काबिनी के हरे घने जंगलों में एक जेट ब्लैक पैंथर दिखाई दिया जिसकी फोटो के साक्षा करते ही सबको जंगली बुक के हीरो मोगली के दोस्त बघीरा की याद आ गई थी। राजसी अंदाज में ये पैंथर पेड़ के पीछे से झांकता हुआ कैमरे में कैद कर लिया गया था। इसकी फोटो देख सब आश्चर्यचकित थे और कह रहे थे क्या ये फोटो वास्तविक है? अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें इस बार काले पैंथर के साथ गोल्डन कलर का तेंदुएं की जोड़ी दिखाई दे रही है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और प्रकृति के इस अनूठे नजारे को देखकर अचंभित हो रहे हैं। जानिए क्यों ?

वाइल्ड लाइफ फोटोगाफर ने साक्षा की और दिया
ये फोटो मिथुन एच ने सोशल मीडिया पर साक्षा की है। मिथुन ऐ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ब्लैक पैंथर और गोल्डन तेदुंए की जोड़ी को THE ENERNAL COUPLE नाम दिया है। मिथुन ने फोटो में नजर आ रहे ब्लैक पैंथर का नाम साया बताया है और तेंदुए को क्लियोपात्रा नाम दिया है।
View this post on InstagramA post shared by Mithun H (@mithunhphotography) on
जानिए इस जोड़े की क्या बात है खास
मिथुन ने बताया कि इसमें गोल्डन तेंदुआ मादा है और काला पैंथर नर है। मिथुन ने बताया कि सामान्य तौर पर मादा नर को फॉलों करती है लेकिन यहां साया क्लियोपात्रा को फॉलो करता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि ये फोटो उन्होंने कर्नाटक के कबिनी नेशलन पार्क में ली है। इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है और जमकर लोग शेयर कर रहे हैं।

इस फोटो को लोग कर रहे खूब पसंद
वालइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मिथुन की इस फोटो को 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ लोग इसे रेयर बता रहे हैं तो कुछ लोग WOW कर रहे हैं। कुछ यूजर इसे सोना कहा तो कुछ ने तेंदुआ और उसकी परछाईं को बड़े खूबसूरत ढंग से कैमरें में कैद किया है लिख रहे हैं। मिथुन द रियल ब्लैक पैंथर नेट जियो के लिए भी पहले काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications