YouTube चैनल ने अनुष्का की दिवाली वाली तस्वीरों में एड किया सिंदूर, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कपड़े से लेकर हेयर स्टाइल तक पर हमेशा लोगों की नजर रहती है। आए दिन कोई स्टार अपने स्टाइल को लेकर तारीफ बटोरता तो कभी किसी को ट्रोल तक कर दिया जाता है। सेलिब्रिटीज के कपड़े त्योहारों के समय चर्चा का विषय ज्यादा बनते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है। दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दिवाली वाली तस्वीरों को एडिट करके इनमें सिंदूर एड कर दिया। आपको बता दें मंगलसूत्र और लाल चुड़ियों के साथ हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। हालांकि आजकल हर महिला सिंदूर नहीं लगाती है।

Anushka Sharma, bollywood, bollywood actress anushka sharma, youtube, Diwali Pictures, twitter, viral photo, virat kohli, YouTube channel, अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड, दिवाली, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, यूट्यूब चैनल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'यूनिवर्सल इन साइट्स' नामक इस चैनल को सोशल मीडिया पर लोग खूब लताड़ लगा रहे हैं। चैनल ने अनुष्का की सिंदूर वाली तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि अनुष्का ने ओरिजिनल तस्वीरों में सिंदूर नहीं लगाया है। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। अब लोगों ने इस यूट्यूब चैनल को खूब लताड़ा है। लोगों का कहना है कि अनुष्का सिंदूर लगाएं या फिर नहीं वो उनकी खुद की निजी पसंद है। इसपर किसी को कुछ नहीं बोलना चाहिए।

इससे पहले भी अनुष्का शर्मा को कई बार ट्रोल किया जा चुका है। उनके साथ ऐसा तभी से हो रहा है जब से वह विराट कोहली को डेट कर रही हैं। कई बार कोहली की क्रिकेट फील्ड पर खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है तो कभी उन्हें लेकर मजाक किए जाते हैं। वहीं कई बार विराट कोहली तक को पैटरर्निटी लीव लेने को लेकर ट्रोल कर दिया जाता है। फिलहाल अनुष्का शर्मा गर्भवती हैं और खुशी से इस समय को इंजॉय कर रही हैं।

रणवीर सिंह के इस नए एड पर बवाल, सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप, कंपनी ने भी दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+