रणवीर सिंह के इस नए एड पर बवाल, सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप, कंपनी ने भी दिया जवाब

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से 'Boycott' ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसा कभी किसी फिल्म को लेकर किया जाता है तो कभी किसी एड को लेकर। ट्रेंड करने वाले लोगों की ये शिकायत रहती है कि संबंधित फिल्म या एड से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर यही देखने को मिल रहा है। जिससे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल यहां बात हो रही है, बिंगो के एक एड की।

एड से क्यों नाराज हैं लोग?

एड से क्यों नाराज हैं लोग?

इस एड में रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का कहना है कि इस एड के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को टार्गेट किया गया है। चिप्स और स्नैक्स वाली कंपनी बिंगो से सुशांत के फैंस अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। सुशांत के फैंस इस वजह से नाराज हैं क्योंकि एड में साइंस के कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। रणवीर सिंह से एड में कुछ लोग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, 'बेटा, आगे क्या प्लान है।' जिसके बाद रणवीर सिंह के कैरेक्टर द्वारा इसका जवाब दिया जाता है। जिसमें वह पैराडॉक्सिकल फोटोन्स, एल्गोरिदम और एलियन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

फोटोन और पैराडॉक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल

फोटोन और पैराडॉक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल

जहां कुछ लोगों को इस एड में कुछ भी गलत नहीं दिख रहा है। तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो इस एड को लेकर नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि एड में फोटोन और पैराडॉक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल सुशांत का मजाक उड़ाने के लिए किया गया है। साइंस के क्षेत्र में सुशांत सिंह राजपूत को काफी रुचि भी और इस एड के जरिए उसी चीज का मजाक बनाना गया है। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि एड से ना केवल सुशांत सिंह राजपूत का बल्कि विज्ञान और वैज्ञानिकों का भी मजाक बनाया गया है।

लोग क्या बोल रहे हैं?

लोग क्या बोल रहे हैं?

एड के सामने आने के बाद से लोग इसे बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'हमें पता चला कि बिंगो का रणवीर सिंह के साथ हालिया एड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ओर आक्रामक है। इसमें उनकी विचारधाराओं का मजाक उड़ाया गया है, जिसका हम सम्मान करते हैं। इसने जनता की भावनाओं को आहत किया है। हम चाहते हैं कि इस एड को हटा दिया जाए। धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने रणवीर सिंह के अतरंगी कपड़ों वाली तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, 'पैराडॉक्सिकल फोटोन्स, ई=mc², एलियन्स की फीलिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल तुम्हें बुद्धिमान नहीं बनाता है। तुम एक जोकर हो और हमेशा जोकर ही रहोगे।'

बिंगो ने स्पष्टीकरण में क्या कहा?

बिंगो ने स्पष्टीकरण में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड होने के बाद बिंगो ने अपने यूट्यूब चैनल पर लाइक्स और डिस्लाइक्स का ऑप्शन हटा दिया है। इसके साथ ही बिंगो ने एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है, 'पूरी तरह झूठ, गलत और हानिप्रद संदेश पोस्ट किया जा रहा है / आरोप लगाया जा रहा है कि बिंगो का एक विज्ञापन! दिवंगत बॉलीवुड सेलिब्रिटी का मजाक उड़ा रहा है। इस तरह के गलत मैसेज जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस तरह के पोस्ट के शिकार ना हों।' इसमें ये भी कहा गया है कि एड को एक साल पहले अक्टूबर 2019 में शूट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+