लोक गायक कीर्तिदान गढ़वी को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, नोटों से भर दिया स्टेज, देखें Video
गुजरात के वलसाड में आयोजित एक कार्यक्रम में 11 मार्च को लोगों ने गायक कीर्तिदान गढ़वी पर पैसों की बौछार कर दी। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video: गुजरात के वलसाड (Valsad) में लोक गायक कीर्तिदान गढ़वी (Kirtidan Gadhvi) के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग उनकी गायकी को सुनकर इस कदर मगन हो गए कि उन्होंने गढ़वी पर पैसों की बारिश कर दी। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि गायक के सामने बैठी लाखों की भीड़ में से कुछ लोग स्टेज के ठीक सामने खड़े हैं और गायक के ऊपर दोनों हाथ से पैसे उड़ा रहे हैं।
लोगों ने गायक कीर्तिदान गढ़वी पर की पैसों की बौछार
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, 11 मार्च को गुजरात के वलसाड में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों ने गायक कीर्तिदान गढ़वी पर जमकर पैसों की बौछार की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वीडियो देखने से अनुमान लगाया जा सकता है, लोगों ने गायक के ऊपर लाखों रुपए की बारिश कर डाली। दरअसल, यह पहला मौका नहीं है, जब कीर्तिदान गढ़वी (Kirtidan Gadhvi) के किसी कार्यक्रम में पैसों की बारिश हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो
लोग अक्सर उनके भजन कार्यक्रम में आने के बाद उनकी गायकी को सुनकर खो जाते हैं। फिलहाल, तो गुजरात (Gujarat) में गायक के ऊपर हुई पैसों की बारिश चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इससे पहले 28 दिसंबर 2022 को उनका इसी तरह का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। गुजरात के ही नवसारी में एक भजन गायन के कार्यक्रम में गायक के ऊपर लाखों रुपये उड़ाये गए थे।
इससे पहले भी गायक के कार्यक्रम में आ चुके हैं लाखों रुपए
एएनआई के मुताबिक, लोक गायक कीर्तिदान गढ़वी (Gujarati folk singer) के भजन को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और करीब 40-50 लाख रुपये दान में दे डाले। स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर ट्रस्ट द्वारा आंखों के इलाज की जरूरत वाले लोगों के कल्याण के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए सूपा गांव में एक भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को करीब 40-50 लाख रुपए का चंदा मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications