बीच जंगल में बाघ के साथ लड़कों ने की सेल्फी लेने की कोशिश, इसके बाद जो हुआ आपके सामने है, Viral हो रहा VIDEO
जंगल में घूमने के दौरान जानवरों के साथ फोटो लेना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन यह काफी जोखिम भरा होता है। थोड़ी सी सतर्कतता हटने पर खतरनाक जानवर की चपेट में आ सकते हैं।
जंगल में घूमने के दौरान जानवरों के साथ फोटो लेना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन यह काफी जोखिम भरा होता है। थोड़ी सी सतर्कतता हटने पर खतरनाक जानवर की चपेट में आ सकते हैं। इससे जान भी जा सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल (video viral) हो रहा है। इंटरनेट पर वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि लोगों का एक ग्रुप बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। लड़कों का ग्रुप बाघ का पीछा करते हुए एक जंगल की सड़क पार करने की कोशिश करते दिखाया गया है।

बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है। छोटी क्लिप में लड़कों का एक ग्रुप जंगल में बाघ का पीछा कर रहा है। हालांकि, बाघ किसी तरफ न देखते हुए सीधे एक जंगल की सड़कों को पार कर रहा है। इस बीच कुछ लड़के बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है।

बाघ ने लड़के को किया नजरअंदाज
हालांकि, बाघ बेहद करीब था। लोगों पर हमला भी कर सकता था। इसका परिणाम बेहद खतरनाक हो सकता था। इस बीच खतरे की परवाह किए बिना, लड़कों का ग्रुप भागने के बजाय बाघ के करीब जाता रहा।
गनीमत है कि बाघ ने लड़कों की तरफ नहीं देखा, नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गया।

'आपकी जान जा सकती थी'
वीडियो शेयर कर सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा कि यह घटना बेहद खतरनाक हो सकती थी। IFS अधिकारी ने लिखा कि याद रखें कि यदि आप एक बड़े मांसाहारी जानवार को देखते हैं, तो वह आपको देखना चाहेगा। बाघ आपको जान से मार सकता था। प्लीज इस तरह की हरकत न करें।

वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो को अबतक 82,000 से अधिक बार देखा गया। 2,300 से अधिक लोगों ने लाइक किए हैं। इंटरनेट यूजर्स ने आईएफएस अधिकारियों के साथ सहमति व्यक्त करते हुए लड़के के ग्रुप को फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की अपील की।

वन्यजीवों से संबंधित साझा करते हैं पोस्ट
सुशांत नंदा ट्विटर पर वन्यजीवों से संबंधित पोस्ट साझा करते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक क्लिप भी साझा किया था जिसमें एक काले तेंदुए को एक चमकदार स्पॉटलाइट के तहत एक हिरण का शिकार करते दिखाया गया था। वे अक्सर जंगली जानवरों के वीडियो शेयर करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Chimpanzee viral VIDEO: चश्मा पहनकर आशिकाना मिजाज में नारियल पानी पी रहा चिंपैंजी, स्टाइल के कायल हुए लोग












Click it and Unblock the Notifications