Chimpanzee viral VIDEO: चश्मा पहनकर आशिकाना मिजाज में नारियल पानी पी रहा चिंपैंजी, स्टाइल के कायल हुए लोग
चिंपैंजी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह सन ग्लासेस लगाए हुए स्ट्रॉ के साथ नारियल पानी पी रहा है। चश्मे के साथ नारियल पानी का लुत्फ उठाते हुए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
chimpanzee coconut water viral VIDEO: अगर आप जानवर प्रेमी हैं, उनके चाल-चलन आपको अच्छा लगता है तो यह स्टोरी पढ़कर आपको बहुत मजा आएगा। दरअसल लोग जानवरों की हरकत, उसके खेलने कूदने को देखने चिड़ियाघर जाते हैं। एक ऐसे ही जानवर का वीडियो हम आपको दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। कह उठेंगे अरे वाह...ऐसा क्या... चिंपैंजी की बुद्धिमानी तो आपको पता ही होगा। आज इसी जानवर की बात कर रहे हैं। इन्होंने जो किया है वो इंटरनेट पर छा गया है। लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

स्टाइल में पी रहा नारियल पानी
दरअसल, चिंपैंजी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह सन ग्लासेस लगाए हुए स्ट्रॉ के साथ नारियल पानी पी रहा है। चश्मे के साथ नारियल पानी का लुत्फ उठाते हुए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग खूब पसंद कर रहे हैं। देखते ही कह उठते हैं Awwww..

वीडियो वायरल
वैसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो इंटरनेट यूजर्स का खूब मनोरंजन करते हैं। लेकिन यह वीडियो तो अल्टीमेट है। देखते ही लोगों का दिन बन जा रहा है। चिंपैंजी की स्टाइल का हर कोई मुरीद हो रहा है। एक दम से रियल स्टाइल में लोगों के जैसा चश्मा लगाकर नारियल पानी पी रहा है।

मजेदार कैप्शन के साथ किया शेयर
लिंबानी नामक चिंपैंजी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लिंबानी धूप का चश्मा पहने हुए एक एस्ट्रो के साथ नारियल पानी पी रहा है। इस वीडियो को जानवर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। ओह यस! कूल किड्स लाइक नारियल पानी! कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

पशु प्रेमियों के दिलों पर कब्जा
लिम्बानी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, आराध्य चिंपैंजी मियामी, फ्लोरिडा, यूएसए में जूलॉजिकल वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (ZWF) में रहता है। वीडियो वहीं कैद हो गया। इसने दुनिया भर के पशु प्रेमियों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। लिम्बानी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

8.4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है
साझा किए जाने के बाद से क्लिप को 8.4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 26,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं। कई लोग जानवर के व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शावक की हरकत से बहुत डर गई शेरनी मां, Viral VIDEO जीत रहा लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications