पहले दयाशंकर और अब बसपा का सोशल मीडिया पर विरोध!

लखनऊ। भाजपा उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमों मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने दयाशंकर को पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया, साथ ही पार्टी से भी 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया।

पढ़ें- दयाशंकर की वजह से बसपा को मिली संजीवनी

BSP

सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराते हुए बसपा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज के नजदीक आंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सोशल मीडिया समेत करीबन सभी के द्वारा दयाशंकर की इस टिप्पणी का विरोध हो रहा था। लेकिन बसपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन के वक्त की गई कई गल्तियों ने बहुजन समाज पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर हुई बसपा की आलोचना

माना जा रहा था कि दयाशंकर द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कार्यकर्ताओं का जमघट लगेगा, विरोध होगा, दया शंकर को जेल होगी। हां वैसा हुआ भी। पर, एक बात ने फिर से बसपा को हाशिए पर धकेल दिया। दरअसल विरोध दर्ज कराते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर को कुत्ता कहा, इसके इतर मां, बहन, बेटी को पेश करो जैसे नारे लगाए। जिस पर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों ने बसपा की आलोचना भी शुरू कर दी।

BSP

लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

वन इंडिया ने जब इस मामले में लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि भले ही मामला सियासत का है लेकिन कम से कम भाजपा ने तुरंत एक्शन लेते हुए दयाशंकर पर कार्यवाही की। प्रशासन भी दयाशंकर को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह तलाश रहा है। अब बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जो कि विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। भला कैसे कोई परिवार पर टिप्पणी कर सकता है। जो सरकारें ये कहती हैं कि महिला को सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वे तमाम दावे इस तरह के बयानों के बाद विफल नजर आते हैं।

BSP

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि विरोध प्रदर्शन में विधासभा में पार्टी और प्रतिपक्ष के नेता गया चरण दिनकर, विधानपरिषद् में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दकी, प्रदेश बसपा अध्यक्ष राम अचल राजभर मौजूद रहे। कहीं न कहीं इस तरह की विवादित नारेबाजी के बाद सवाल इन वरिष्ठ नेताओं से ही बनता है कि भला कैसे इन नेताओं की उपस्थिति के बावजूद इस तरह के नारे लगाए गए। इनसे तुरंत इस्तीफा लिया जाना चाहिए और जेल में डाल देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+