पहले यूपी संभालें, फिर केंद्र के सपनें देखें मुलायम: शाह

उन्होने मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह प्रदेश को तो संभालें फिर मुंगेरीलाल के सपने देखें। वह कल इलाहाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गौर हो कि शाह, मोदी के खास सिपहसालार हैं और गुजरात में मोदी को मजबूत करने में उन्होने एक बड़ी भूमिका निभाई है।
यूपी में मोदी की भी रैलियां बड़ी संख्या में आयोजित की जा रही हैं। मोदी की पहली रैली 19 अक्टूबर को कानपुर में होने वाली है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए मोदी की प्रस्तावित रैलियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications