केरल विमान हादसे से जुड़े लोगों पर मंडराया कोरोना का खतरा, मृत यात्री निकला पॉजिटिव
नई दिल्ली। शुक्रवार की शाम केरल के कोझिकोड के पास कारीपुर हवाईअड्डे पर हुए भयानक विमान हादसे में पायलट, को-पायलट समेत 18 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। इस बीच दुर्घटना ग्रस्त विमान में सुरक्षित बचे यात्रियों पर अब कोरोना संक्रमण का खतरा भी मंडराने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयर इंडिया के दुर्घटना ग्रस्त विमान AXB1344, बोइंग 737 में सवार एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि जानकारी केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने की है।
Recommended Video

वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लौट रहे थे यात्री
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए एयर इंडिया के साथ वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। इसी के तहत शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का AXB1344, बोइंग 737 दुबई से करीब 190 यात्रियों को साथ भारत के लिए उड़ान भरी। केरल में शुक्रवार की शाम तेज बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और 35 फुट नीचे जा गिरा। इस हादसे में विमान के दो टुकड़े हो गए।

45 साल वर्षीय मृत यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव
विमान हादसे को लेकर जांच चल रही है जिसमें एक यात्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। शनिवार को केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों सहित सभी पीड़ितों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा, अब तक केवल एक पीड़ित का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। 45 साल के यात्री सुधीर वायर्थ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, वह पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के बाद से राज्य सरकार अलर्ट मोड पर चली गई है और सभी जीवीत बचे यात्रियों का भी कोरोना टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, एयरपोर्ट में रेस्क्यू कार्य में लगे सारे लोगों को सेल्फ क्वारंटीन किया जा रहा है।

10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
इसके अलावा सीएम पिनराई विजयन ने ऐलान किया है कि हादसे में घायल सभी लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार देगी। इसके अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मृतकों के परिजनों के लिए किया 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिकविमान हादसे में घायल 149 यात्रियों को कराया गया था अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 22 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और 22 यात्री अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वंदे भारत मिशन पर नहीं पड़ेगा केरल हादसे का असर
हादसे के एक दिन बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों में कोई समस्या नहीं है, यह अभियान जारी रहेगा। एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, आईएक्स 1344 डीएक्सबी सीसीजे को ऑपरेट कर रहे हमारे एयरक्राफ्ट वीटी जीएचके के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हम खेद प्रकट करते हैं। लैंडिंग की वजह से क्रैश हुई फ्लाइट से हमारे नेटवर्क पर असर पड़ेगा लेकिन वंदे भारत मिशन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: अमिताभ के बाद अभिषेक ने भी जीती कोरोना से जंग, 28 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications