Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमिताभ के बाद अभिषेक ने भी जीती कोरोना से जंग, 28 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं। आज दोपहर तो ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, आज मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने कहा था कि मैं इस वायरस को हरा दूंगा और मैंने इसे मात दे दी है। आप सभी ने मेरे लिए जो दुआएं की, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। नानावती अस्पताल में मेरा इलाजऔर देखरेख कर रहे डॉक्टरों, नर्स और स्टाफ को भी बहुत धन्यवाद।

Recommended Video

    Abhishek Bachchan ने जीती Corona से जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी | वनइंडिया हिंदी
    करीब एक महीना रहे अस्पताल में

    करीब एक महीना रहे अस्पताल में

    अभिषेक बच्चन करीब एक महीने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। 11 जुलाई को अभिषेक बच्चने ने ट्वीट कर बताया था कि उनका और उनके पिता अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अभिषेक की पत्नी अभिनेभी ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। उनकी मां जया बच्चन ही कोरोना निगेटिव आई थीं। उनको छोड़ पूरे परिवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने दी कोरोना को मात

    बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने दी कोरोना को मात

    अभिषेक का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के साथ ही बच्चन परिवार के सभी सदस्यो अब कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पहले अमिताभ बच्चन फिर अभिषेक बच्चन और इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अभिषेक को छोड़ बाकी परिवार के बाकी सदस्य ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब अभिषेक बच्चन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। जिसके बाद पूरा परिवार इस संक्रमण ये ठीक हो गया है।

    महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

    महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

    कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमण के 4,90,262 केस सामने आए हैं। जो कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। वहीं देशभर में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 20,88,612 है। अभी तक देश में 42,518 मौतें इस वायरस से हुई हैं।

    ये भी पढ़िए- अमिताभ बच्‍चन से शख्‍स ने पूछा- आप दान क्यों नहीं करते, तो बिग बी ने दिया ये करारा जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+