मोदी सरकार से खुश नहीं बाबा रामदेव कहा, सरकार ने काम तो किया लेकिन रिजल्ट नहीं दिखा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक समय में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुणगान करते नहीं थकने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने अब मोदी सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ''लोग मोदी सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं।''

Baba Ramdev

हालांकि उन्होंने बात को संभालने की कोश्िाश की और कहा कि सरकार ने काम तो किया है लेकिन इसके बड़े नतीजे नहीं दिखे। काले धन को लेकर बाबा रामदेव ने मोदी सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक काला धन वापस नहीं ला पायी है। आपको बताते चलें कि अभी कुछ महीने पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि देश में काला धन घटने के बजाय और बढ़ गया है।

हैरान करने वाली बात ये है कि बाबा रामदवे ने केजरीवाल सरकार की तारीफ की है। ऑड इवन फॉर्मूले को लेकर बाबा रामदेव ने केजरीवाल की तरीफ की और कहा कि दिल्ली सरकार का यह कदम सराहनीय है लेकिन इससे स्थायी हल नहीं निकलेगा। पूरी दुनिया प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है इसलिए इस तरफ और बड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+