खुद ही जान लीजिए, कालेधन वाले दे रहे हैं कैसे-कैसे ऑफर

जिन लोगों के पास 2.5 लाख रुपए से अधिक जमा हैं वे ऐसे लोगों को ढूंढ़ रहे हैं जो उनका काला धन सफेद कर सकें। इसके लिए उन्हें लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

मुंबई। मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट क्या बंद किए ब्लैक मनी रखने वालों की हालत खराब होने लगी है। लेकिन इस नियम से बचते हुए अपने कालेधन को सफेद करने का तरीका भी उन्होंने ढूंढ़ निकाला है।

note

जिन लोगों के पास 2.5 लाख रुपए से अधिक जमा हैं और जिसके बारे में वह कोई सबूत नहीं दे सकते, वे लोग अब आम जनता में ऐसे लोगों को ढूंढ़ रहे हैं जो उनका काला धन सफेद कर सकें। इसके लिए उन्हें लुभावने ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

नौकरीपेशा लोगों को ऑफर

अगर आप किसी कंपनी में काम करने वाले वाइट कॉलर कर्मचारी हैं तो ये एजेंट आपसे भी संपर्क कर सकते हैं। ये एजेंट आपसे अपने अकाउंट में दो लाख रुपए जमा करने के लिए कहेंगे और लुभावने ऑफर देंगे। जैसे 2 लाख के बदले 2-3 महीने बाद महज 1.5 लाख या 1.8 लाख ही लौटाने होंगे।

गृहणियों को ऑफर

अधिकतर गृहणियों के अकाउंट में अधिक पैसे नहीं होते हैं, ऐसे में वो भी इन एजेंट्स के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं। उन्हें भी कुछ ऐसे ही ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, ये ऑफर किसी के अकाउंट में कम तो किसी के अकाउंट में ज्यादा पैसे जमा करने के हैं।

स्टूडेंट्स को भी फंसाने की है तैयारी

स्टूडेंट्स के पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है, लेकिन अगर वे अपने अकाउंट में इन एजेंट के पैसों के 2-3 महीनों के लिए रख लें तो उन्हें जेब खर्च के लिए अच्छे-खासे पैसे मिल सकते हैं। इसी तरह से भरमाकर घर से बाहर रह रहे छात्रों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस तरह से पैसे तो आपको मिल जाएंगे, लेकिन यह तरीका गैर-कानूनी है, जिसमें आप फंस सकते हैं और आपका करियर खराब हो सकता है।

गारंटी के तौर पर लेते हैं चेक

इस तरह के मामलों में जिनके खाते में पैसे जमा किए जा रहे हैं वह पैसे लेकर भाग न जाएं इसलिए उनसे आगे की तारीख का चेक भी लिया जा रहा है। इस बात की कई लोगों ने पुष्टि भी की है।

क्यों कर रहे हैं ऐसा?

सरकार ने 2.5 लाख से अधिक पैसे जमा कराने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि आखिर ये पैसे कहां से आए हैं। जिनके पास पैसों के सही दस्तावेज नहीं हैं वे लोग बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+