जूते के प्रमोशन में दुर्गा मां का पोज देने पर रैपर कार्डी बी पर गुस्‍साएं लोग, रैपर ने मांगी माफी

रैपर कार्डी बी ने मां दुर्गा के पोज में किया जूते का प्रमोशन

नई दिल्‍ली। रैपर कार्डी बी ने एक बाद फिर कुछ ऐसा किया है जिसके कारण वो जमकर सुर्खियों में आ गईं है। कभी प्रोफेशन तो कभी पर्सनल लाइफ को चर्चा में विवादों में आने वाले कार्डी बी पर इस बार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। उन्‍होंने रीबॉक के जूते को प्रमोट करने के लिए दुर्गा मां जैसा पोज दिया जिस पर लोगों को जबरदस्‍त गुस्‍सा फूटा और उन्‍हें जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। जिसके बाद रैपर कार्डी बी को लोगों से माफी मांगनी पड़ी।

 जूते को प्रमोट करने के लिए रैपर कार्डी बी ने दिया दुर्गा मां जैसा पोज

जूते को प्रमोट करने के लिए रैपर कार्डी बी ने दिया दुर्गा मां जैसा पोज

बता दें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर कार्डी ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो देवी दुर्गा का पोज में नजर आ रही हैं। वह जूते स्‍नीकर ब्रैंड को प्रमोट कर रही है। कार्डी बी के इस फोटो में 8 हाथ दिखाए गए जिसमें वो लाल रंग के जूते पकड़े हुए 'योद्धा स्त्री' के तौर पर दिखाया गया है। कार्डी बी ने इस फोटो में लाल रंग का गाउन पहना हुआ है।

इस फोटो को देखते ही लोगों का फूटा गुस्‍सा

इस फोटो को देखते ही लोगों का फूटा गुस्‍सा

28 वर्षीय रैपर कार्डी बी की ये फोटो मशहूर शू मैगजीन की कवर फोटो के खिंचवाई गई थी। फोटो में हिंदू देवी मां दुर्गा के रूप में हाथ में जूते लिए कार्डी बी की इस फोटो को देखते ही बवाल मच गया। मैगजीन के पबिल्‍सर्स के द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते ही ये फोटो वायल हो गई और भारतीयों और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए।

रैपर को मांगनी पड़ी माफी

हालांकि, रैपर को रिवीलिंग आउटफिट में जिस फोटो में देखा गया है उसे "लोग कह रहे हैं कि कार्डी बी हमारी हिंदू देवी दुर्गा का पोज देकर उनका अपमान कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा मैं एक हिंदू के रूप में मैं यह कहना चाहता हूं कि 1-मंदिर में जूता पहनना प्रतिबंधित है 2-दुर्गा मां आभूषण पहने रहती हैं 3-दुर्गा मां ने कभी ऐसे अश्‍लील कपड़े नहीं पहने । ये हमें स्‍वीकार नहीं हैं। वहीं अन्‍य यूजर्स ने लिखा ये "यह हमारे धर्म का मजाक उड़ा रही है। आप पर शर्म आ रही है"। जिसके बाद रैपर को सोशल मीडिया पर कई पोस्‍ट लिख कर माफी मांग रही हैं। बड़े पैमाने पर आक्रोश का सामना करने के बाद , कार्डी बी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी। उसने यह भी उल्लेख किया कि ऐसा करने का इरादा नहीं था और अगली बार और अधिक 'सतर्क' रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+