18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी वैक्सीन, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि बुधवार से शुरू हो रही है। आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि बुधवार से शुरू हो रही है। आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

Recommended Video

    Corona Vaccination : Registration शुरू होते ही COWIN और Aarogya Setu App Down | वनइंडिया हिंदी
    Vaccine

    कहां करें रजिस्ट्रेशन
    18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक जिसे अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है वह http://cowin.gov.in, आरोग्य सेतु एप और उमंग एप पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। ध्यान रखें की रजिस्ट्रेशन होने के बाद की आपको कोरोना की वैक्सीन लगेगी। हालांकि वैक्सीन का सही समय पर और तेजी से लगना राज्य सरकारों की तैयारी पर भी निर्भर करेगा।

    यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के समय दोस्त इजरायल ने खोला दिल, तन-मन-धन से भारत की सहायता

    क्योंकि इतनी बड़ी आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकारों को सरकारी कोविड केंद्र और प्राइवेट कोविड केंद्र तैयार करने होंगे। अभी तक केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही थी, लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। जब आप http://cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा। इसके बाद 'GET OTP' पर क्लिक करना होगा। ओटीपी डालने के बाद आपके सामने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा जिसमें आपको जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।

    जानकारियां भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन की पुष्टि का मेसेज आएगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप शेड्यूल अपॉइंटमेंट पर क्लिक करके वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा आरोग सेतु एप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आप प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+