Pehowa Election Results 2019 : पिहोवा के विधायक बने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी के सूरमा संदीप सिंह अब विधायक बन गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में संदीप सिंह पिहोवा सीट पर कांग्रेस के मंदीप सिंह को 5331 वोटों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने 42533 मत हासिल किए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप सिंह को 37202 वोट प्राप्त हुए। संदीप की जीत के साथ ही पिहोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं व संदीप के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Pehowa Election Results 2019 updates sandeep singh won

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए गुरुवार 24 अक्टूबर को मतों की गणना की गई। यहां पर 21 अक्टूबर को वोटिंग संपन्न हुई थी। शुरुआती रुझानों में भाजपा के संदीप सिंह ने बढ़त हासिल की है। पिहोवा विधानसभा सीट से इस बार 20 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। जिनमें से 13 उम्मीदवार ही मैदान में बचे। इस सीट से एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थीं। पिहोवा विधानसभा सीट अब तक राजनीतिक दलों ने अधिकतर मौकों पर सिख प्रत्याशियों पर अपने दांव आजमाए हैं। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है।

इस बार हरियाणा पिहोवा विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह चुनावी मैदान में थे। वहीं कांग्रेस से मंदीप सिंह चट्ठा चुनाव लड़ा। जबकि आईएनएलडी से मनजीत सिंह और जेजेपी से रंधीर सिंह चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव 2019 से पहले पिहोवा सीट पर आईएनएलडी के जसविंदर सिंह सिंधू विधायक रहे। आमतौर पर हरियाणा में तीन पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला माना जाता है- भाजपा, कांग्रेस और आईएनएलडी। इस बार आईएनएलडी से अलग होकर जेजेपी पार्टी चुनावी मैदान में है।

Pehowa Election Results 2019 updates

गौरतलब है कि साल 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+