पेगासस मामला: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- सरकार ने नहीं करवाई मेरी जासूसी, सदन चलने दे विपक्ष
नई दिल्ली, 20 जुलाई: कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस बीच कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों ने 'पेगासस प्रोजेक्ट' नाम से एक रिपोर्ट जारी की। जिसमें दावा किया गया कि भारत में 300 से ज्यादा लोगों की जासूसी हो रही है। इस लिस्ट में कई पत्रकार और नेता भी शामिल हैं। इसके बाद मामले में नया मोड़ तब आया, जब मोदी सरकार के कुछ मंत्रियों की भी जासूसी की बात पता चली। वैसे तो मामला सामने आते ही बीजेपी ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन अब मामले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान सामने आया है। जिनका नाम पेगासस वाली लिस्ट में था।
Recommended Video

पटेल के मुताबिक सरकार ही ऐसे मामलों पर कार्रवाई करती है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनकी पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। इस वजह से वो समझते हैं कि उन्हें अब टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि सरकार मेरी जासूसी कर रही है। मैं इतना बड़ा आदमी नहीं हूं। मुझे विश्वास नहीं है कि मेरी सरकार इस तरह की गतिविधियों में शामिल होगी। मुझे लगता है कि विपक्ष को चर्चा करनी चाहिए और संसद को चलने देना चाहिए।
त्रिपुरा के सीएम ने कही ये बात
वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि इस मुद्दे का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है। मानसून सत्र से एक दिन पहले फोन टैपिंग की खबरें आईं। विपक्ष सत्र को चलने नहीं दे रहा है। मौजूद वक्त को देखते हुए सदन में कोविड पर बात होनी चाहिए, लेकिन वहां पर स्थगन नोटिस पर बात हो रही है। बिप्लब के मुताबिक यूपीए के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा था कि आंतरिक सुरक्षा, टैक्स और मनी लॉन्ड्रिंग की निगरानी के लिए टैपिंग की गई थी, तब कांग्रेस चुप रही। आज वो फर्जी मुद्दे उठा कर लोगों को गुमराह कर रही, क्योंकि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications