PEEGATE: महिला पर पेशाब के मामले में एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना

DGCA ने कहा कि इस पूरे मामले में एयर इंडिया ने लापरवाही बरती है। मामले को सही तरीके से नहीं निपटाया और न ही सही समय पर एक्शन लिया।

एयर इंडिया फ्लाइट, फाइल फोटो

PEEGATE: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एयर इंडिया ने लापरवाही बरती है। मामले को सही तरीके से नहीं निपटाया और न ही सही समय पर एक्शन लिया। साथ ही डीजीसीए ने घटना के साथ पायलट इन कमांड रहे पायलट का लाइसेंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।

वहीं, इस मामले के आरोपी शंकर मिश्रा पर चार महीने का बैन लगाया गया है। विमानन कंपनी एअर इंडिया में महिला पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा के मामले इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि महिला के सनसनीखेज आरोपों के बाद पिता की भूमिका पर भी रिपोर्ट्स सामने आईं। आरोपी अमेरिका की मल्टीनेशनल वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फारगो में नौकरी करता था। विवाद के बाद कंपनी ने शंकर मिश्रा को नौकरी से निकाल दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेल्स फारगो पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों का पालन करने वाले कर्मचारियों को रखता है। ऐसे आरोप बहुत परेशान करने वाले हैं। वेल्स फारगो शंकर मिश्रा से संबंध समाप्त कर चुकी है। कंपनी कानून प्रवर्तन के साथ सहयोग कर रही है और किसी भी अतिरिक्त पूछताछ या जांच के लिए हमेशा तैयार है।

Recommended Video

    AirIndia Urination Case में आरोपी Shankar Mishra के वकील पर केस की मांग क्यों उठी | वनइंडिया हिंदी

    शंकर मिश्रा पर एअर इंडिया के चार महीने के बैन के तुरंत बाद, तीन सदस्यीय स्वतंत्र आंतरिक समिति ने आरोपी को "अनियंत्रित यात्री" (unruly passenger) करार दिया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, पूर्व जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र 3-सदस्यीय आंतरिक समिति ने निष्कर्ष निकाला है कि शंकर मिश्रा "अनियंत्रित यात्री "की परिभाषा के तहत गिने जाएंगे। इसलिए नागरिक उड्डयन जरूरतों के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार 4 महीने के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Air India urination: 'शंकर मिश्रा ने महिला पर नहीं किया पेशाब, महिला ने खुद पर किया पेशाब', वकील का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+