Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिबंदरम की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले दिल्ली की हाई कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम याचिका को खारिज कर दिया था ,जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पी चिदंबरम ने याचिका दायर की थी, जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। पी चिदंबरम की याचिका पर जस्टिस आर भानुमति, एएस बोपन्ना की बेंच सुनवाई करेगी।

p chidambaram

बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंरम को ईडी द्वारा गिरफ्तारी से सोमवार तक के लिए राहत दी थी। लेकिन बड़ी बात ये है कि इससे चिदंबरम को कोई खास राहत नहीं मिली क्योंकि वह पहले से ही वह सीबीआई की गिरफ्त में हैं। पी चिदंबरम में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि उनके मौलिक अधिकार का हनन हुआ है। संविधान द्वारा मौलिक अधिकार के तहत आर्टिकल 21 का हनन हुआ है। बता दें कि सीबीआई ने 21 अगस्त को पी चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि चिदंबरम ने इस पूरे मामले में उनके उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

गौरतलब है कि एयरसेल मैक्सिस में 3500 करोड़ की एक डील के मामले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही हैं। 2006 के इस मामले में विदेशी फर्म को चिदंबरम के बतौर वित्तमंत्री रहते एफआईपीबी स्वीकृति दिए जाने की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी भी इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है। चिदंबरम से मामले में पूछताछ भी हो चुकी है। बता दें कि पी चिंदबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार हैं। बुधवार रात सीबीआई ने पी चिदंबरम को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनको गुरुवार को दिल्ली की राउज रिवेन्यू कोर्ट ने चिदंबरम को 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया। सोमवार तक चिदंबरम सीबीआई की रिमांड पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+