महिला आरक्षण बिल पर ओवैसी खिलाफ, लेकिन महबूबा मुफ्ती खुलकर समर्थन में, जानिए क्या-क्या कहा?

Women Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया है। इस बिल को मोदी सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक' नाम दिया है। वहीं अब बिल पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

विधेयक पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम इसके खिलाफ हैं। दूसरी तरफ PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी मोदी सरकार पर निशाना भी साधा और बिल का स्वागत भी किया।

PDP chief Mehbooba Mufti

अपने बयान में PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि NDA की सरकार को 10 साल होने वाले हैं। अगर उन्होंने यह पहले ही किया होता तो 2024 के चुनाव में महिलाओं को बड़ी तादाद में भाग लेने का मौका मिलता। लेकिन देर आए, दुरुस्त आए, अच्छी बात है। देश की तरक्की में यह एक अहम कदम होगा।

सपा सांसद रामगोपाल यादव का बयान

महिला आरक्षण बिल पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि संसद में पहले भी बिल पेश किया गया था, राज्यसभा में पास भी हो गया था, अब उसे वापस लिया जाएगा। ये अब लाया गया है, ये 2029 से पहले लागू नहीं होगा। हम तो इसका समर्थन कर रहे हैं। मैं जानता हूं सदन में जो बहुमत प्राप्त लोग हैं वे एंटी-OBC हैं। वे OBC महिलाओं को आरक्षण नहीं देंगे।

Recommended Video

      महिला आरक्षण बिल पर ओवैसी खिलाफ, लेकिन महबूबा मुफ्ती खुलकर समर्थन में, जानिए क्या-क्या कहा?

      कांग्रेस महिला सांसद का बयान

      कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने अपने बयान में कहा, "आपको यह बिल लाने में 9.5 साल क्यों लग गए? क्या यह 2014 में एक मील का पत्थर नहीं लग रहा था? आपको लग रहा है कि शायद महिला आरक्षण से चुनाव में आपको कुछ राहत मिल जाएगी। यह कांग्रेस का बिल था जो आज सदन में रखा गया। हम इसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस पहले से चाह रही थी कि महिलाओं को सदन में आरक्षण मिले।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+