जम्मू में भाजपा-पीडीपी में बात पक्की, जल्द होगा सरकार गठन का ऐलान

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बात तकरीबन बन चुकी है। सभी अहम मुद्दों पर दोनों पार्टियों ने बीच का रास्ता निकालने पर बात के बाद पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत आखिरी पड़ाव पर है।

bjp-pdp

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पीडीपी की ओर से मुफ्ती मोहम्मद सईद होंगे। माना जा रहा है कि सईद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं सरकार गठन की घोषणा अगले एक दो दिन में होने की बात कही जा रही है।

सईद की मानें तो संविधान के अनुच्छेद 370, सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम तथा पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों की स्थिति जैसे कई विवादास्पद मुद्दों पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर दोनों पार्टी में आपसी सहमति बन गई है।

पीडीपी के शीर्ष पदस्थ सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि देश के संविधान के अनुच्छेद 370 के संबंध में दोनों पार्टियां राज्य के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेंगी। दोनों दलों के बीच बनी सहमति के अनुसार मुफ्ती छह साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

राज्य में सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत करने वाले पीडीपी के सूत्र ने बताया कि राज्य से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम पूरी तरह हटाने की पार्टी की मांग की बजाय दोनों दलों के बीच इस पर सहमति बनी है कि इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो धीरे-धीरे और समय आने पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से इस अधिनियम को हटाने की अनुशंसा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+