Kamal Nath से हुई जीतू पटवारी की बात, कांग्रेस छोड़ेंगे या नहीं खोला राज
MP में कांग्रेस को लगातार झटके लगते चले जा रहे हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली में हैं, जहां अटकलें लगाई जा रही हैं, की दोनों जल्द BJP का दामन थाम सकते हैं।
वहीं अब सियासी गलियारों में लगातार चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें पटवारी ने सभी अटकलों को सिरे से खारीज करते हुए, मीडिया में आ रही बातों को भ्रम बताया है।

पटवारी ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा...लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है...।"
कमलनाथ ने कही थी ये बात
राजधानी दिल्ली में पॉलिटिकल हलचल के बीच कमलनाथ और नकुलनाथ अपने निजी कामों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां राजधानी दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है। BJP में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं एक तेरहवीं में जा रहा हूँ, आप को भी चलना है तो चलिए।
ये भी पढ़े- Kamal Nath से मिलने के बाद सज्जन वर्मा ने दिए संकेत, क्या कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ?












Click it and Unblock the Notifications