Kamal Nath से मिलने के बाद सज्जन वर्मा ने दिए संकेत, क्या कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ?

सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का कहना है, ''मेरी उनसे (कमलनाथ) से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि, अभी उनका फोकस इस बात पर है कि, 29 लोकसभा सीटों पर जातिगत समीकरण कैसे होंगे, मध्य प्रदेश में। उन्होंने कहा कि, उन्होंने (पार्टी छोड़ने के बारे में) ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है..."

Bhopal

पटवारी ने कही ये बात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा...लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है...।"

कमलनाथ ने कही ये बात

राजधानी दिल्ली में पॉलिटिकल हलचल के बीच कमलनाथ और नकुलनाथ अपने निजी कामों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां राजधानी दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है। BJP में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं एक तेरहवीं में जा रहा हूँ, आप को भी चलना है तो चलिए।

ये भी पढ़े- MP News: हमारे नेता जो फैसला लेंगे वो हमें मंजूर, कमलनाथ को लेकर बोले सज्जन सिंह वर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+