पायल रोहतगी ने मनीष तिवारी को कहा लव जिहाद का शिकार, आजाद को बताया आतंकी से बुरा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने का विरोध करने वाले सांसदों, मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजाद के लिए अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को उन्होंने लव जिहाद का शिकार तो राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद को आतंकी से भी बुरा कहा है।

पायल ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

पायल ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

पायल रोहतगी ने आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर सरकार के समर्थन में कई ट्वीट किए हैं। वहीं उन्होंने सदन में इस पर सरकार के कदम की आलोचना करने वालों के लिए भी काफी कुछ लिखा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिए, ये लव जिदाह के शिकार हैं, माफ कर दो बेचारे को।

 आजाद के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

आजाद के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

पायल रोहतगी टीम और भगवान राम भक्त नाम के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में गुलाम नबी आजाद किसी पाकिस्ताने के आतंकवादी से ज्यादा बताया है और कहा है कि कांग्रेस उनको काबू में रखे। बता दें, आर्टिकल 370 पर मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजाद ने सरकार की आलोचना करते हुए सदन में इसे संविधान के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

370 हटा, कश्मीर में पसरा है सन्नाटा

370 हटा, कश्मीर में पसरा है सन्नाटा

बता दें कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक संसद से पास हो गया है। सोमवार को राज्यसभा और मंगलवार को लोकसभा ने इसे पास किया। बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दो अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का प्रावधान है। जम्मू कश्मीर (खासतौर से घाटी में प्रभाव रखने वाले) के नेता और देश की कई राजनीतिक पार्टियां इसका भारी विरोध कर रहे हैं। कई संगठनों ने भी इसे सरकार का गलत फैसला कहा है। जम्मू कश्मीर के ज्यादातर बड़े नेता रविवार से ही या तो पुलिस हिरासत में हैं या फिर उनको नजरबंद किया गया है। सूबे के ज्यादातर हिस्सों में या तो कर्फ्यू है या धारा 144 लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+