Pawan Khera Bail: खड़गे बोले- SC का फैसला BJP के चेहरे पर करारा तमाचा, थरूर बोले- जेल भेजना मजाक नहीं

कांग्रेस नेता को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत तो मिल गई है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत पूरी पार्टी ने बीजेपी पर अटैक किया है। जानिए पूरा मामला

Pawan Khera Bail

Pawan Khera Bail मिलने के बाद राहत की सांस ले रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत तमाम नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी। अब उनकी गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत पूरी पार्टी ने कहा, देश की सबसे बड़ी अदालत का फैसला बीजेपी के चेहरे पर करारा तमाचा है।

BJP के चेहरे पर करारा तमाचा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा सरकार ने पवन खेड़ा को परेशान करने की कोशिश की। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हूं, यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। मैं भाजपा के इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसद में भी हमें मुद्दे उठाने से रोका गया। वे बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र खतरे में है।

कांग्रेस का महाधिवेशन, ED-IT की छापेमारी

खड़गे ने कहा, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाधिवेशन हो रहा है, उसी समय कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स (आईटी) की छापेमारी हो रही है। बीजेपी इस सत्र को होने से रोकना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के साथ इस सत्र को आयोजित कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।

PM पर चुटकुले नहीं कहने का कानून नहीं

केरल से निर्वाचित कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, खेड़ा की गिरफ्तारी चौंकाने वाली है, किसी को एक मजाक के लिए आप जेल में नहीं डाल सकते हैं। हमारे पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें आप PM पर चुटकुले नहीं कह सकते हैं। असम पुलिस की कार्रवाई अपमानजनक है। पवन खेड़ा को तुरंत बेल मिलने पर थरूर ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

विमान से उतारे जाने पर सवाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह देश PM मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है। पवन खेड़ा की गिरफ़्तारी निंदनीय है। यात्री को प्लेन से उतारने के लिए नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियम हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो वह उनको सुरक्षा जांच के दौरान भी गिरफ़्तार कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मोदी सरकार की गुंडागर्दी का सबूत

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, आज जो हुआ शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा।चलती हुई प्लेन को रोककर पवन खेड़ा को उतारा गया, ये मोदी सरकार की गुंडागर्दी का सबूत है। कोई शब्द कहना धार्मिक भावना भड़काने का षडयंत्र कैसे हो सकता है?

कानून की जीत हुई

सुरजेवाला ने अदालत के फैसलों को जी बताते हुए कहा, कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट भी गई और असम में मजिस्ट्रेट के कोर्ट में भी गई और अंत में कानून की जीत हुई। बता दें कि विमान से उतारे गए पवन खेड़ा के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने हिरासत में लिया था। खेड़ा बीजेपी के निशाने पर उस समय आ गए थे जब एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गौतम अडाणी और नरेंद्र मोदी के बीच लिंक का जिक्र कर पीएम मोदी के पिता का नाम 'गौतमदास...' वाला बयान दिया था। इस बयान को बीजेपी ने प्रधानमंत्री पर निजी हमला और पीएम मोदी का अपमान करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+