साउथ के स्टार पवन कल्याण ने खुद को किया क्वारंटीन, 3 दिन पहले सिल्वर स्क्रीन पर की थी वापसी

हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने खुद को हैदराबाद स्थित घर में क्वारंटीन कर लिया है, क्योंकि उनके साथ काम करने वाले कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने पवन को भी क्वारंटीन होने की सलाह दी थी। अभी 9 अप्रैल को ही पवन ने फिल्म Vakeel Saab (वकील साब) के जरिए तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी।

कोरोना

सूत्रों के मुताबिक पवन की सुरक्षा करने वाले कर्मचारी, एक्जीक्यूटिव और उनके कई पर्सनल स्टॉप कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस वजह से उन्होंने खुद भी लोगों से दूरी बनाने का फैसला किया। अब वो शांत वातावरण में अपना वक्त गुजार रहे हैं। एक्टर होने के साथ ही पवन जनसेना के अध्यक्ष भी हैं। जिस वजह से क्वारंटीन पीरियड में भी वो फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने समर्थकों से जुड़े रहते हैं। उनकी पार्टी तिरुपति संसदीय उपचुनाव में बीजेपी का समर्थन कर रही है।

आपको बता दें कि एक्टिंग करियर को तीन साल पहले पवन ने छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने पूरा फोकस राजनीति पर किया। फिर बाद में उन्होंने एक फिल्म 'वकील साब' साइन की, जो 9 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वैसे ये बॉलीवुड की पिंक मूवी की तेलुगु रीमेक है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 42 करोड़ रुपये की कमाई की और ये दूसरे-तीसरे दिन भी सिनेमाघरों में ड्रीम रन का सिलसिला जारी रखे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+