पवन कपूर होंगे यूएई में भारत के राजदूत, इजरायल में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह 1983 बैच के आईएफएस अधिकारी नवदीप सिंह पुरी की जगह लेंगे जो अक्टूबर 2016 से यूएई में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी सूचना दी। मंत्रालय ने बताया कि पवन कपूर जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

india appoints pavan kapoor as ambassador to UAE

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि पवन कपूर (1990 बैच के आईएफएस अधिकारी) को यूएई में अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। पवन कपूर इजरायल में भारत के राजदूत रह चुके हैं। पवन कपूर मास्को, कीव, लंदन और जेनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले महीने ही इजरायल में उनकी जगह नए प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। पवन कपूर दिल्ली में विदेश मंत्रालय और पीएमओ में भी काम कर चुके हैं।

कपूर को 2010 से 2013 तक भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्रालय द्वारा इस घोषणा के बाद नवदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि सरकार ने मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी पवन कपूर को यूएई में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। पवन कपूर बहुत अनुभवी और सक्षम राजनयिक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+