एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का हुआ निधन, तस्वीर पोस्ट कर बोलीं- 'मैं गुस्से में हूं और दुखी भी, ये दर्द मुझे...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का हुआ निधन, तस्वीर पोस्ट कर बोलीं- 'मैं गुस्से में हूं और दुखी भी, ये दर्द मुझे...'

मुंबई, 13 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है। पत्रलेखा ने खुद इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। पिता के चले जाने के बाद से पत्रलेखा टूट गई हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने पिता के निधन से वह किस सदमें से गुजर रही हैं, इसके बारे में एक भावुक पोस्ट कर बताया है। अपने पोस्ट में पत्रलेखा ने बताया है कि आखिरी बार वह अपने पिता जी से मिल भी नहीं पाईं। पोस्ट में पत्रलेखा ने अपना दुख और गुस्सा दोनों जाहिर किया है। पत्रलेखा के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मैं गुस्से में हूं, दूखी भी हूं क्योंकि ये दर्द मुझे...',पत्रलेखा ने बयां किया दर्द

'मैं गुस्से में हूं, दूखी भी हूं क्योंकि ये दर्द मुझे...',पत्रलेखा ने बयां किया दर्द

पत्रलेखा ने अपने पिता की तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा लिखा, ''मैं गुस्से में हूं, मैं दुखी हूं, मैं अपना दर्द शब्दों में बयान नहीं कर सकती, समझ में नहीं आ रहा है कि क्या मैं क्या बोलूं। यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है। आप बिना कुछ बोले बस हम सबको छोड़कर चले गए पापा। आई लव यू पापा, मैं हमेशा आपकी हिस्सा रहूंगी और आप हमेशा हमारे बीच में रहेंगे।''

हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद- पत्रलेखा

हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद- पत्रलेखा

पत्रलेखा ने आगे लिखा, ''मुझे आशा है कि मैं आपको गर्व महसूस करा सकती हूं। हमें यह शानदार जीवन देने के लिए आप बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने हमेशा बहुत ज्यादा काम किया ताकी हमें एक बेहतर जिंदगी दे सकें। आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे। आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे। आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक ग्रेट दोस्त, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे। सी यू पापा... आई लव यू।''

पत्रलेखा के पोस्ट पर लोग दे रहे हैं सांत्वना

पत्रलेखा के पोस्ट पर लोग दे रहे हैं सांत्वना

एक्ट्रेस पत्रलेखा का ये पोस्ट वायरल हो गया है। पत्रलेखा के पिता के निधन की खबर सुनकर लोग एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने भी पत्रलेखा के पोस्ट पर कमेंट कर अपना दुख जाहिर किया है। पत्रलेखा के इस पोस्ट को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने कमेंट किया है। पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ ही फिल्म 'सिटिलाइट्स' अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के वक्त से ही राजकुमार राव और पत्रलेखा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+