NRO: उड़िया बच्चों के लिए पटनायक सरकार का शिक्षा मॉड्यूल, जानिए क्यों है खास
ओडिशा सरकार का संस्कृति विभाग दूसरे देशों में रहने वाले प्राथमिक कक्षा के बच्चों लिए खास शिक्षा मॉड्यूल तैयार करने पर कार्य कर रहा है। प्रस्तावित मॉडल के तहत बच्चों के लिए भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल को मजबूत करने के लिए एक ओडिया शिक्षण मॉड्यूल तैयार करने पर काम शुरू किया जा चुका है।
विदेशों में रहने वाले ओड़िया बच्चों के पास अपने देश की भाषा का सीखने का अवसर कम ही होता है। ऐसे में ओडिशा सरकार प्रवासी भारतीय बच्चों के लिए एक अलग पाठ्यक्रम मॉडल पर काम चल रहा है। ओडिशा सरकार के अधिकारियों के मुताबिक देश के बाहर रहने वाले ओडिया बच्चों के लिए एक पाठ्यक्रम मॉड्यूल बनाने का निर्णय लिया गया है।

ओडिशा के शिक्षा विभाग ने शिक्षण मॉड्यूल बनाने में सहायता के लिए ओडिया वर्चुअल अकादमी और ओडिशा नॉलेज कॉर्पोरेशन के साथ हाथ मिलाया है। कोर्स करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। विभाग पाठ्यक्रम को मान्यता देने और प्रमाणित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) से संपर्क करेगा।
ओडिशा के अधिकारियों ने कहा कि अंग्रेजी विदेशों में रह रहे परिवारों में बातचीत का एकमात्र माध्यम बनता जा रहा है, जो कि ओडिशा भाषा के लिए एक चिंता का विषय है। अगर ओडिशा के बच्चे ही उड़िया भाषा से दूर हो जाएंगे तो इसे राष्ट्रीय या फिर वैश्विक स्तर पर पहचान कैसे मिलेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नए शिक्षा मॉड्यूल के साथ अपनी मातृभाषा के बुनियादी सिद्धांतों को सही तरीके से विदेश में रहने वाले बच्चों को सिखाने का प्रयास किया जाएगा।

Click it and Unblock the Notifications