Patna Opposition meeting: संजय राउत बोले- राहुल गांधी, शरद पवार हम सब जाएंगे साथ, बनेगा 2024 का प्लान
पटना में नीतीश कुमार द्वारा 23 जून को की जा रही मीटिंंग को लेकर संजय राउत ने बयान दिया कि वो उद्धव ठाकरे और शरद पवार को लेकर साथ जाएंगे।

Patna Opposition meeting: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर मोर्चा तैयार कर रही हैं। फिलहाल जिसमें मुखिया का रोल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निभा रहे हैं। मिशन 2023 में भाजपा को मात देने के लिए लेकर समान विचारधारा वाली राजीतिक पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।
नीतीश कुमार ने 23 जून को राजधानी पटना में विपक्षी राजनीतिक दलों की एक बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। इस बैठक में हिस्सा लेने को लेकर उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना से सांसद संजय राउत ने इस बैठक को लेकर बयान जारी किया है।
वहां जाएंगे और 2024 की योजना बनाएंगे
शिवसेना (यूबीटी) नेता सांसद संजय राउत ने कहा कि 23 जून को पटना में आयोजित हो ही विपक्ष की बैठक में राहुल गांधी के साथ हम सब वहां रहेंगे। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा उद्धव ठाकरे, शरद पवार मेरे साथ जा रहे हैं। देश के सभी प्रमुख नेता (विपक्ष के) वहां जाएंगे और 2024 की योजना बनाएंगे।
बता दें विपक्षी दलों की पहले 12 जून को होनी थी ये बैठक
विपक्षी पार्टियों की ये बैठक 12 जून को होनी थी लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर गए थे ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अनयत्र व्यस्त थे जिस कारण से यात्रा पोस्टपोन करनी पड़ी थी। वहीं बुधवार की शाम जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्री अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में दी थी
ये विपक्षी नेता बैठक में करेंगे शिरकत
बता दें जेडीयू नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार की इस बैठक में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी आम आदमी पार्टी प्रमुख दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत, एनसीपी प्रमुख औरशरद पवार, तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भाकपा महासचिव डी. राजा, वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचुरी और दीपांकर भट्टाचार्य नीतीश द्वारा बुलाई गई इस बैठक में हिस्स लेने वाले हैं। इन सभी ने 23 जून को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने पर हामी भरी है।












Click it and Unblock the Notifications