पटना सीरियल ब्‍लास्‍ट: संदिग्‍ध महर ए आलम कस्‍टडी से फरार

Patna blasts suspect escapes from NIA custody near Muzaffarpur station
पटना। रविवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी के हुंकार रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का एक महत्वपूर्ण आरोपी महर ए आलम एनआईए की कस्टडी से फरार हो गया है। महरे आलम को पटना सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तहसीन अख्तर का करीबी माना जाता है। उसे बुधवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार एनआइए ने धमाके में मौके पर पकड़े गए आतंकी इम्तियाज से पूछताछ के बाद महर-ए-आलम को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि यासिन भटकल की गिरफ्तारी के बाद इंडियन मुजाहिदीन का संचालन कर रहे तहसीन उर्फ मोनू और हैदर का पता महर के पास था। उसकी तलाश के लिए टीमें बना दी गई हैं। एनआईए का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+