मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने लिया हिरासत में
पाटिदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच में हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वह मंदसौर जा रहे थे।
नई दिल्ली। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच में हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वह मंदसौर जा रहे थे। आपको बता दें कि कई दिनों तक मंदसौर में किसानों ने कर्जमाफी के लिए आंदोलन किया। इसी आंदोलन के बीच पुलिस की फायरिंग में 5 किसानों समेत 6 लोगों की जान भी चली गई। मंदसौर में हिंसा भी हो गई थी, जिसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया था।

इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भूख हड़ताल भी की थी। मंदसौर में मारे गए किसानों के परिवार से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मिल चुके हैं। मंदसौर ही जा रहे हार्दिक पटेल को रास्ते में ही पुलिस ने हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications