एयर इंडिया पेशाब केस: शंकर मिश्रा को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत, मिली जमानत
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है।

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक शख्स ने एक महिला के ऊपर 26 नवंबर को पेशाब कर दिया था। महिला की शिकायत के बाद उसे दिल्ली पुलिस बेंगलुरु आवास से गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उसे पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। इस मामले के बाद एयर इंडिया की खूब किरकिरी हुई थी।
हालांकि, इन सभी आरोपों को शंकर मिश्रा ने इनकार किया था। वहीं, उसके पिता ने भी मामले को पूरी तरह से गलत बताया था। शंकर मिश्रा के पिता ने कहा था कि मेरा बेटा ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। क्योंकि जिस महिला की तरफ से इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह उसके मां की उम्र की है। साथ ही मेरा बेटा एक बेटी का बाप भी है। ऐसे में वह इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है।
हालांकि, इस मामले की वजह से एयर इंडिया की खूब किरकिरी हुई थी। डीजीसीए ने भी एयर इंडिया को लताड़ गई थी। डीजीसीए की तरफ से कहा गया था कि विमान कंपनी अनप्रोफेशनल की तरह व्यवहार कर रही है। अगर विमान कंपनी ने बोर्डिंग से पहले ही सभी नियमों का पालन किया होता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Recommended Video

वहीं, इस मामले के बाद शंकर मिश्रा को मल्टीनेशनल कंपनी ने भी नौकरी से निकाल दिया था। इसकी पुष्टि कंपनी ने खुद की थी। कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि वह अपने कर्मचारियों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं करती है। शंकर मिश्रा ने जो हरकत की वह बहुत ही खराब है। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों की हायरिंग कई प्रोसेस के बाद किया जाता है। आपको बता दें कि इस मामले के बाद डीजीसीए ने विमान कंपनियों को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कई सुझाव भी दिए थे।
ये भी पढ़ें- एयर विस्तारा विमान में महिला ने जमकर काटा बवाल, उतार दिए कपड़े












Click it and Unblock the Notifications