एयर विस्तारा विमान में महिला ने जमकर काटा बवाल, उतार दिए कपड़े
अबू धाबी से मुंबई आ रहे विमान में महिला ने जमकर काटा बवाल। क्रू से साथ की गाली-गलौज। विमान के भीतर कपड़े उतारकर दौड़ने लगी। महिला के खिलाफ क्रू ने शिकायत की जिसके बाद मुंबई विमान के लैंड होने पर गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video
अबू धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक महिला यात्री पॉला पेरूसियो ने जमकर बवाल काटा। विमान के भीतर महिला ने क्रू मेंबर्स के साथ ना सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि अर्धनग्न होकर टहलने लगी। जिसके बाद महिला को सहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थी, बावजूद इसके कि उसके पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था। जब महिला यात्री को क्रू मेंबर्स ने रोकने की कोशिश की तो उसने अपने कपड़े उतार दिए और ऊपर-नीचे टहलने लगी।
पुलिस को जब महिला की इस हरकत के बारे में शिकायत की गई। एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 256 में महिला की इस हरकत के बारे में केबिन क्रू ने शिकायत की थी। जिसके बाद जब मुंबई में फ्लाइट लैंड हुई तो उसे हिरासत में ले लिया गया। विमान अबू धाबी से रात 2.03 बजे टेक ऑफ किया था और सोमवार की सुबह मुंबई पहुंचा था। सहर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात तकरीबन 2.30 बजे इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही महिला अचानक से उठी और बिजनेस क्लास में भागकर सीट पर बैठ गई। केबिन के दो सदस्यों ने महिला से पूछा क्या आपको कोई मदद चाहिए। जब महिला ने कोई जवाब नहीं दिया तो क्रू ने महिला को वापस अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। जिसपर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अजीब सी हरकतें करने लगी तब क्रू को लगा कि महिला उन्हें गाली दे रही है।
जब क्रू के सदस्यों ने महिला को ऐसा बर्ताव नहीं करने को कहा तो महिला महिला क्रू के साथ झगड़ा करने लगी, यहां तक कि महिला ने एक सदस्य के गाल पर कथित रूप से थप्पड़ भी मार दिया। इसके तुरंत बात बाकी के क्रू सदस्य वहां पहुंचे। जिसके बाद महिला अपने कपड़े उतारने लगी। यही नहीं महिला इसके बाद बिना कपड़ों के ऊपर-नीचे करने लगी। कुछ देर तक महिला की यह हरकत चलती रही।
लेकिन जब विमान मुंबई में लैंड हुआ तो सुबह 4.53 बजे महिला को एयर विस्तारा की सिक्योरिटी टीम ने सहर पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार महिला के पासपोर्ट पर दर्ज जानकारी के अनुसार वह इटली के सोंड्रियो की है। बाद में महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई। विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना विमान में हुई है। महिला के बर्ताव पर कैप्टन ने महिला को वार्निंग कार्ड दिया और बाकी के यात्रियों को उससे दूर रहने को कहा। विमान में पायलट लगातार यात्रियों से अपील करते रहे कि वह अपनी सीट पर बैठे रहें। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत विमान की ओर से ऑन ग्राउंड सिक्योरिटी एजेंसी को जानकारी दी गई कि विमान के लैंड होते ही त्वरित कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications