Pathaan Besharan Rang Song: साध्वी प्रज्ञा बोलीं, भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़कर हाथ में दे देंग

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब नहीं उनका मुंह तोड़कर हाथ में दे देंगे

sadhvi pragya

Pathaan Besharan Rang Song: शाहरुख खान की फिल्म पठान में बेशरम रंग गाने को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पर्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने खुलकर फिल्म का विरोध किया है और कहा है कि भगवा का अपमान करने वाले का मुंह तोड़कर हाथ में दे देंगे। लोगों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है, जबसे मोदी जी का शासन आया है, हिंदू अपने आप को जागृत अवस्था में कम से कम जीवित अवस्था में थोड़ा सा मानने लगे हैं, पर अभी भी उनको प्रतिकार करने की हिम्मत नहीं होती है। लेकिन मैं यह ठोककर बोलती हूं, जिसने भगवा का अपमान किया, उसको भारतीय जनता पार्टी और हमारी जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भगवा को अगर कोई अपमानित करेगा तो उसको मुंहतोड़ जवाब नहीं बल्कि उसका मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं। यह हिम्मत इसलिए रखते हैं क्योंकि सनातनी जीवित हैं, सनातनी जिंदा हैं, हम सन्यासी भी इसके लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे, भगवा हमारे देश की आन-बान-शान है। हमारे ध्वज में भी भगवा का रंग है, क्योंकि यह त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमारे देश को, हमारे सन्यासियों को, हमारे भगवा को कभी अपमानित करने का, हमारी संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो कोई भी नहीं बचेगा। मैं यह निश्चित तौर पर कहती हूं कि हम उसको कभी छोड़ेंगे नहीं, जिस तरह से भी हो सकता है कानून का सहारा लूंगी, नैतिकता से उनको डाटूंगी और अगर अवसर पड़ा तो पूरा एक आंदोलन खड़ा करके हम ऐसे लोगों को जवाब देना जानते हैं और देंगे। हिंदू अब पीछे नहीं है, क्योंकि बहुत कुठाराघात हिंदुओं ने सहन कर लिया, बहुत भगवा का अपमान कर लिया। मैं जीती-जागती तस्वीर हूं। हमारे मोदी जी के शासन काल में भगवा का, हमारी संस्कृति, वेद-पुराण का कभी अपमान नहीं हो पाएगा।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिसने भी यह मूवी बनाई है, जो कोई भी यह हीरो है, हिरोइन है, जिस प्रकार से इसने बेशरम कहा है भगवा के रंग को, उनको सावधान करती हूं, उनको इसका सामना करना पड़ेगा। मैं जनता से अपील करती हूं इनके पेट पर लात मारो, इनके धंधों को उजाड़ दो, इनकी कभी भी कोई फिल्म मत देखिए क्योंकि ऐसे लोग फिल्म बनाकर पलते यहीं हैं, खाते यहीं का हैं, सोते यहीं हैं और यहीं का अपमान करते हैं, हमारे सनातन का अपमान करते हैं। अब यह लोग बच नहीं पाएंगे, इन लोगों को हम छोड़ेंगे नहीं, कभी भी इनकी कोई फिल्म ना देखिए। मैं पठान फिल्म की बात कर रही हूं, मैं हिंदुओं से अपील करती हूं उसकी कोई फिल्म ना देखें, अगर आपके भीतर सच्चा हिंदू खून तो आप उसकी फिल्म को नहीं देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+