Air India फ्लाइट में यात्री बेकाबू, 2 क्रू मेंबर को दिया धक्का, दिल्ली वापस लौटा लंदन जा रहा विमान

दिल्ली से लंदन जा रही Air India Flight में यात्री ने जमकर हंगामा किया। ऐसे में फ्लाइट को वापस दिल्ली बुला लिया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

flight

विमानों में बदसलूकी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी तरह का एक और मामला सोमवार को भी सामने आया, जहां लंदन जा रहे विमान में एक यात्री ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद उसको वापस दिल्ली बुलाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी, जैसे ही विमान ने उड़ान भरी एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों को टक्कर भी मारी, जिस वजह से पायलट ने विमान को वापस दिल्ली में लैंड करवाया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.35 पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर में उसका विवाद हो गया। जिस पर विमान को वापस दिल्ली आना पड़ा। एयरलाइन्स की ओर से एयरपोर्ट पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

ये है कंपनी का आधिकारिक बयान
एयर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि 10 अप्रैल को एआई 111 ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बीच रास्ते में एक यात्री का व्यवहार हिंसक हो गया। क्रू की ओर से उसके लगातार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन वो शांत नहीं हुआ। उसने दो सदस्यों को धक्का भी दिया। जिस वजह से विमान को वापस दिल्ली बुलाना पड़ा।

एयरलाइन्स ने आगे कहा कि यात्री को एयरपोर्ट पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया। एयर इंडिया में सभी की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

इंडिगो में भी ऐसी घटना
बीते शुक्रवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान 6E 308 में भी ऐसी घटना हुई थी। विमान जब हवा में था, तो 40 साल के यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। वो पूरी तरह से नशे में था। उसने इमरजेंसी एग्जिट का फ्लैप खोलने की कोशिश की। विमान लैंड होते ही उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+