रूस के सोच्चि में लैंडिंग के वक्त विमान में लगी आग, 1 की मौत, 18 घायल
मास्को। रूस के ओलंपिक शहर सोच्चि में एक यात्री विमान रनवे से फिसल गया। विमान फिसलने के बाद उसमें आग लग गई, जिस कारण से एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात 2 बजकर 59 मिनट पर उस समय हुआ जब मॉस्को से 164 यात्रियों और छह क्रू विमान सोच्चि पहुंचा, लैडिंग के समय विमान रनवे पर फिसल गया। रनवे से फिसलने के बाद विमान का एक विंग टूट गया, और उसमे आग लग गई।

वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एयर पोर्ट पर स्थित एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घायलों में 3 बच्चे शामिल हैं। विमान यूटियर एयरलाइन का था। एयरपोर्ट प्राधिकरण इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications