कर्नाटक संकट पर बोले थरूर- जिस पार्टी ने पशुओं की नीलामी पर लगाई पाबंदी, उसी ने की खरीद-फरोख्त
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने में विफल रहने के बाद गिर गई। इसी के साथ एचडी कुमारस्वामी का कार्यकाल भी खत्म हो गया। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी पर इसको लेकर निशान साधा है।

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा, ''सो, जिस पार्टी ने पशुधन की नीलामी पर पाबंदी लगाई थी, उसी ने कर्नाटक में कामयाबी से खरीदफरोख्त किया... डीके शिवकुमार तथा कांग्रेस के उन विधायकों की हिम्मत और सिद्धांतों पर टिके रहने के लिए मेरी सराहना, जिन्हें अपनी वफादारी बदलने के लिए न बरगलाया जा सका, न डराया जा सका... किसी न किसी दिन हम कामयाब होंगे...'
बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं
सरकार गिरने के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो राज्य भाजपा प्रमुख बीएस येद्दयुरप्पा जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा यदि राज्य की सत्ता में दोबारा लौटती है तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।
येदियुरप्पा ने कहा है कि वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही गवर्नर से मुलाकात करने के लिए जाएंगे। उन्होंने अगली रणनीति के लिए पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। येदियुरप्पा ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि पार्टी से मिले समर्थन के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications